Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लब समूह से आबद्ध रौतहट इन्चार्ज सहित दो गिरफ्तार

 

रौतहट, २२ मार्च । इलका पुलिस कार्यालय चन्द्रनिगाहपुर रौतहट ने नेत्रविक्रम चन्द समूह से आबद्ध रहकर प्रतिबंधित गतिविधि में संलग्न दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवालों में से एक विप्लव समूह से आबद्ध रौतहट जिला इन्चार्ज कुमार राई (संकेत) भी हैं । साथ में जिला सदस्य जगत गुरुङ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने कहा है कि राई और गुरुङ को रौतहट और मकवानपुर सीमा क्षेत्र चन्द्रपुर नगरपालिका–३ महादेव डाँडा से गिरफ्तार किया गया है । उन लोगों के साथ में रहे एक थान पिस्तोल और ग्रिनेड भी पुलिस ने नियन्त्रण मे लिया है । स्मरणीय है, रौतहट पुलिस ने इससे पहले ही विप्लव समूह से आवद्ध जिला सेक्रेटरी सिर्जना शाही और जिला समिति सदस्य दुर्गा बराल को गिरफ्तार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *