‘कोरोना विरुद्ध नेपाल के साथ है चीन, स्वास्थ्य सामाग्री जल्द उपलब्ध किया जाएगा’
काठमांडू, २४ मार्च । नेपाल के लिए चिनियां राजदूत होउ यान्छी ने कहा है कि कोरोना वायरस विरुद्ध की लडाई में नेपाल को हतोत्साहित नहीं होना है, चीन सहयोग के लिए हरदम तैयार है । राजदूत यान्छी ने सोमबार एक ट्वीट करते हुए कहा है कि नेपाल के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामाग्र जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा है कि नेपाल के लिए चीन प्रार्थना कर रही है ।
उन्होंने अपनी ट्वीट में लिख है– ‘हम नेपाल के लिए प्रार्थना करते हैं । नेपाली मित्र लोगों को सहयोग के लिए जल्द से जल्द चिकित्सकीय सामाग्री तैयार हो रही है । हम लोग साथ में हैं ।’ स्मरणीय है, विश्व के लिए शरदर्द का विषय बन रहा हे कोरोना वायरस, बताया जाता है कि कोरोना विरुद्ध चीन विजय के करीबी में है ।

