Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा क्षेत्र में फसे नेपाली नागरिक को अंतिम बार नेपाल प्रवेश करने का मौका

 

काठमांडू, २५ मार्च । कोरोना वायरस के कारण नेपाल और भारत दोनों देशों में ‘लकडाउन’ किया गया है । ऐसी परिस्थिति में कुछ नेपाली नागरिक सीमा क्षेत्र में हैं, जो नेपाल प्रवेश करना चाहते हैं । उन लोगों के लिए एक बार पुनः नेपाल प्रवेश का मौका दिया जा रहा है, जो अंतिम मौका है । मंगलबार सम्पन्न कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्चस्तरीय समन्वय समिति बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
समिति सदस्य तथा सरकार के प्रवक्ता एवं अर्थ, संचारमन्त्री युवराज खतिवडा का कहना है कि पूर्व सूचना के बिना ही अपने कार्यस्थल से आकर सीमा क्षेत्र में आकर रहनेवालों को नेपाल प्रवेश के लिए अंतिम मौका दिया जाएगा । लेकिन  जो सीमा क्षेत्र से नेपाल प्रवेश करते हैं, उन लोगों १४ दिन तक अनिवार्य क्वरोन्टाइन में रहना होगा । वे लोग क्वारेन्टाइन में रहे है या नहीं, उसका अनुगमन करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार का है । स्थानीय और प्रदेश सरकार की समन्वयन में अनुगमन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com