बसन्त चाैधरी फाउन्डेशन द्वारा आइसाेलशन वार्ड आज से संचालित
नेपाल के प्रसिद्ध उद्याेगपति बसंत चाैधरी ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि नर्भिक अस्पताल के मूल भवन से अलग काेविड १९ के मरीजाें के लिए पन्द्रह बेड का आइसाेलेशन वार्ड तैयार किया गया है । जाे आज से ही संचालित किया जा चुका है । इससे पहले उद्याेगपति बसंत चाैधरी ने बसन्त चाैधरी फाउन्डेशन द्वारा एक कराेड की अनुदान राशि काेराेना राहत फंड के लिए सहयाेग की घाेषणा कर चुके हैं । जिसमें पचास लाख की नगद राशि और पचास लाख की स्वास्थ्य सम्बन्धी सामग्री शामिल है ।

