Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से संक्रमित का उपचार प्रथम प्राथमिकता मेंः मन्त्री पोखरेल

 

काठमांडू, २७ मार्च । उपप्रधान तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित नागरिक का उपचार सरकारी प्रथम प्राथमिकता में है । बिहीबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा है कि आपूर्ति और शान्ति सुरक्षा भी सरकार की उच्च प्राथमिकता में है ।
मन्त्री पोखरेल ने कहा– ‘संक्रमितों की उपचार, मरीजों के लिए आइसोलेशन, आवश्यक मेडिकल सामाग्री के लिए सरकार काम कर रही है । आवश्यक मेडिकल सामाग्रियों की अभाव में काम प्रभावकारी नहीं हो रहा है, लेकिन सरकार जल्द ही सामान आयत की तैयारी में है । विशेषतः स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आवश्यक पीपीई, परीक्षण कीट, लगायत स्वास्थ्य समस्या आयात में प्रक्रियागत जटिलता को अंत कर सामान लाया जा रहा है ।’
मन्त्री पोखरेल ने यह भी कहा है कि लकडाउन समयावधि में ही दैनिक उपभोग्य सामान, औषधी, खाद्यान्न, तरकारी, दूध जैसे अत्यावश्यक सामाग्री के लिए पसल खुला रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *