Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उसने कहा, दुनिया खत्म हाेने की कगार पर है, तुम क्या कराेगे ? मैंने कहा प्रेम : तुलाराम अनंत

 

उसने कहा

दुनियाँ ख़त्म होने के कगार पर है

लोग बदहवास हैं,

दिल तो क्या

हाथ भी मिलाने से कतरा रहे हैं,

सीरत पर नकाब ओढ़ने वाले

सूरत पर नकाब ओढ़े फिर रहे हैं,

एक दूजे को

शक की निगाह से देख रहे हैं,

देश दुनियाँ की सरहदें

सील कर दी गई हैं,

दूरियां बढ़ा कर जी रहे हैं,

प्रकृति के खिलाफ

चलन का खामियाजा

भुगत रहे हैं..

उसने फिर दोहराई

दुनियाँ ख़त्म होने के कगार पर है

तुम क्या करोगे

मैंने कहा ‘प्रेम’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *