काठमांडू में सिर्फ घरवालों को ही नहीं, बाहर से आए मजदूरों को भी राहत वितरण होः साह
काठमांडू, ५ अप्रिल । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के स्थायी कमिटि सदस्य प्रभु साह ने कहा है कि काठमांडू महानगरपालिका सिर्फ काठमांडू के स्थायी बासियों को ही राहत वितरण कर रही है, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित काठमांडू बाहर से यहां आकर मजदूरी करनेवाले हैं, इसीलिए उन लोगोंको राहत की जरुरत है । उनका कहना है कि काठमांडू महानगरपालिका विभेदकारी नीति अख्तियार कर रही है ।
नेता साह ने कहा है कि संकटपूर्ण इस घड़ी सबसे अधिक राहत की जरुरत मजदूरों को है, जो बाहर से आकर काठमांडू में रहते हैं, लेकिन महानगरपालिका सिर्फ यहां के स्थानिय बासियों को राहत वितरण कर रही है ।

