Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गम्भीर

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है । लीवर और किडनी में दिक्कत बढ़ने पर बीती 13 मार्च को उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉ.विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। वहीं, रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया।

दरअसल, रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक देर रात तक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई थी।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के एक महीने बाद भी रसुवा का सड़क संपर्क टूटा, खाद्यान्न संकट और आर्थिक मुश्किलें गहराईं

जानकारी के अनुसार बीती नौ फरवरी को डिहाइड्रेशन और बीपी की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। श्री बिष्ट 9 फरवरी को भी भर्ती हुए थे।

पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था
डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।

यह भी पढें   मैथिली गद्य ‘अर्चनाकृत संपूर्ण महाभारत’ का भव्य विमोचन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com