Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तरुण दल ने दिया आन्दोन की चेतावनी

 

काठमांडू, २१ अप्रील । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबंद्ध भातृ संगठन नेपाल तरुण दल ने सरकार को चेतावनी दी है कि राजनीतिक दल और संवैधानिक परिषद् संबंध में जारी अध्यादेश तत्काल वापस होना चाहिए, नहीं तो आन्दोलन शुरु की जाएगी । तरुण दल अध्यक्ष जीतजंग बस्नेत ने मंगलबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि अध्यादेश वापस नहीं होगी तो आन्दोलन शुरु होगी ।
विज्ञप्ति में कहा है– ‘देश, जनता और लोकतन्त्र विरोधी वियधेक वापस नहीं की गई तो तरुण दल आन्दोलन की तूफान लाने के लिए तैयार है । आन्दोलन से सिर्जित सम्पूर्ण क्षति की जिम्मेदारी केपी सरकार ही होगी, इस बात को स्मरण किया जाए ।’
तरुण दल को कहना है कि सोमबार राष्ट्रपति द्वारा जारी दो अध्यादेश आपत्तिजनक और गैर–जिम्मेदार कदम है । विज्ञपित में आगे कहा गया है– ‘संसद् से बाहर जाकर सरकार द्वारा प्रस्तुत और राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश के कारण देश में अस्थिरता आएगी । प्रतिपक्षी दल के बिना काम करने की कम्युनिष्ट सरकार की चाहत दिखाई देती है । चुनाव से पहले नेपाली कांग्रेस ने कहा था कि अगर कम्युनिष्ट पार्टी चुनाव जितेकी तो देश में अधिनायकवाद आएगी, जो आज सत्य साबित हो रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed