Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी दूसरी पत्नी मरीना व्हीलर को तलाक दिया

 

लंदन, आइएएनएस।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी दूसरी पत्नी मरीना व्हीलर को तलाक दे दिया है। मरीना की मां भारतीय मूल की थीं। इस तलाक के बाद 55 साल के जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स से शादी करने की राह खुल गई है। साइमंड्स ने गत 29 अप्रैल को लंदन में बेटे को जन्म दिया था। साइमंड्स से जॉनसन की यह पहली संतान है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, तलाक को लेकर दोनों पक्षों में 40 लाख पौंड (करीब 37 करोड़ रुपये) पर सहमति बनने का अनुमान है।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं से वार्ता करने के लिए सरकार ने गठन की एक वार्ता टीम

जॉनसन और मरीना तलाक की रकम को लेकर गत फरवरी में लंदन के सेंट्रल फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। जॉनसन और मरीना की वर्ष 1993 में शादी हुई थी। दोनों में 2018 में अलगाव हो गया था। उनकी चार संतानें हैं। मरीना से अलग होने के बाद जॉनसन ने साइमंड्स से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। जॉनसन की पहली शादी वर्ष 1987 में एलेग्रा से हुई थी। दोनों की मुलाकात यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी।

उल्‍लेखनीय है कि बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने बीते दिनों अपने-अपने दादा और दो चिकित्सकों के नाम पर अपने नवजात पुत्र का नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस रखा था। बताया जाता है कि बीते दिनों जब ब्रिटिश पीएम कोरोना से संक्रमित हो गए थे तब इन्‍हीं दोनों चिकित्सकों ने उपचार करते हुए उनकी जान बचाई थी। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए 32 वर्षीय साइमंड्स ने कहा कि शिशु का नाम उनके दादा लॉरी, जॉनसन के दादा विल्फ्रेड और जॉनसन का इलाज करने वाले डॉक्टरों निक प्राइस और निक हार्ट के नाम (निकोलस) पर रखा गया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी महोत्सव

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन कोरोना संक्रमण से ठीक होकर काम पर लौट आए हैं। बीते दिनों उन्होंने बयान दिया था कि उनकी जान को खतरा था। मालूम हो कि साइमंड्स में भी कोरोना के लक्षण पाए गए थे लेकिन वह इससे उबर चुकी हैं। जॉनसन और कैरी साइमंड्स के बेटे विल्फ्रेड लॉरी निकोलस का जन्म लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज अस्पताल में हुआ था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com