भारत से आए ६८ व्यक्तियों का स्वाब परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिभ
भारत से आए ६८ व्यक्तियों का स्वाब परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिभ आया है।
ये सभी २८ दिनों तक सुनौली नाका में क्वारेन्टाइन में रहकर स्वदेश वापस आए हैं । भारत से आए यन सबको स्थानीय पालिका ने १४ दिन तक क्वारेन्टाइन में रखा था ।
भैरहवा स्थित प्रदेश प्रयोगशाला में किट का अभाव होने के कारण पिसिआर टेष्ट के लिए उन सभी का स्वाब गण्डकी जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला पोखरा भेजा गया था। परीक्षण के बाद सभी का रिपोर्ट नेगेटिभ आने की जानकारी प्रमुख जिला अधिकारी भरतराज शर्मा ने दी है ।
स्वाब परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिभ आने के बाद क्वारेन्टाइन में रह रहे अधिकांश व्यक्ति घर जा चुके हैं और बाकी को घर भेजने की तैयारी की जा रही है ।


