Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री को अपने बीमार शरीर को आराम देना चाहिए : बाबुराम भटराई

 

काठमाडौं ।

प्रतिपक्षी दल जनता समाजवादी पार्टी के नेता डा. बाबुराम भट्टराई ने प्रधानमन्त्री केपी ओली काे राजीनामा देने का आग्रह किया है ।

बजट अधिवेशन को बैठक को सम्बोधन करते हुए डा. भट्टराई ने कहा कि प्रधानमन्त्री ओली कप अपने बीमार  शरीर को आराम देना चाहिए ।उन्होंने कहा, “दूसरों को दोष देने के बजाय, हमें आत्म-आलोचना करनी चाहिए। इस देश में 38 प्रधानमंत्री हुए  हैं। हमें नहीं पता कि कौन किस प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, लेकिन कुर्सी पर बैठे लोगों को कुछ ऐसा करना चाहिए जो उन्हें याद रहे।”

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संकलित राहत सामग्री को किया सार्वजनिक

उन्हौंने कहा कि प्रधानमन्त्री को लोभ न कर नए  व्यक्ति को जिम्मेदारी देनी चाहिए । विदेश में बसे नेपाली नागरिक को इस संकटकाल में देश वापर लाना चाहिए । उन्हें अनागरिक नही बनाया जाना चाहिए । यह संविधान के विपरीत है । विदेशों में बसे नेपाली नागरिक को वापस किया जा रहा है पर सरकार उन्हें लाने का काम नही कर रही इस ओर पहल किया जाना चाहिए ।

सुदुरपश्चिम में एक लाख से अधिक व्यक्ति विदेश से आए हैं पर किट के अभाव में जाँच नही हो रहा है । उन्हों ने कहा कि सरकार कह रही है कि सब ठीक है पर ऐसा है नहीं सरकार ने बस एक काम सही किया है वाे है लोकडाउन ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया अवलोकन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com