Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

94 वर्षीय पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप

 

पेरिस, एपी।

 

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टिंग पर महिला पत्रकार के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पेरिस में सरकारी वकील के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि 94 वर्षीय पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप की प्रारंभिक जांच शुरू हो गई है।

अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि एक जर्मन पत्रकार ने आरोप लगाया है कि 2018 के एक साक्षात्कार के दौरान गिस्कार्ड ने उसका यौन उत्पीड़न किया। फ्रांसीसी दैनिक समाचार पत्र ले मोंडे और जर्मन दैनिक सुडडेत्स जीतुंग की रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार ने कहा कि गिसार्ड ने उसके नितंबों को तीन बार पकड़ा।

यह भी पढें   थापाथली क्षेत्र से ६८ परिवार सरकार के संपर्क में, सुकुम्बासी परिवारों को नागार्जुन सरकारी अपार्टमेंट में रखने के लिए सरकार सक्रिय

जर्मन ब्रॉडकास्टर डब्ल्यूडीआर, समाचार आउटलेट जिसने दिसंबर 2018 का साक्षात्कार आयोजित किया गया था, उसने पहले बताया था कि पत्रकार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की गई थी।

गिस्कार्ड के फ्रांसीसी वकील ने पिछले हफ्ते कहा था कि पूर्व फ्रांसीसी नेता को कथित घटना के बारे में कुछ भी याद नहीं है। बता दें कि 1974-1981 के दौरान गिस्कार्ड फ्रांस के राष्ट्रपति थे। समाचार रिपोर्टों का कहना है कि पत्रकार ने मार्च में एक कानूनी शिकायत दर्ज की थी।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन की भारत यात्रा की तैयारी

फोटो साभार गुगल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *