Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजरायली शहर तेल अवीव में चीनी राजदूत की मौत

 

यरूशलम, एजेंसी।

इजरायली शहर तेल अवीव में चीनी राजदूत की मौत हो गई है। इजरायल विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अपने आवास में मृतक अवस्‍था में पाए गए हैं। अभी उनके मौत का कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, इजरायल की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्‍पष्‍ट हो सकेगा कि चीनी राजूदत की मौत किस कारण हुई। हलांकि यहां खास बात यह है कि इजरायल में उनकी नियुक्ति उस दौरान हुई थी जब चीन में कोरोना वायरस का प्रसार चरम पर था।

यह भी पढें   जनता समाजवादी पार्टी नेपाल द्वारा २७९ सदस्यीय केन्द्रीय समिति का गठन

इसके पूर्व वह यूक्रेन में चीन के राजदूत

गौरतलब है कि चीन में कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच फरवरी में 58 वर्षीय के डु वेई को इजरायल का राजदूत नियुक्ति किया गया था। इसके पूर्व वह यूक्रेन में चीन के राजदूत के कार्य कर चुके हैं। वह इजरायल में अकेले ही रहते थे। उनकी पत्‍नी और एक बेटा दोनों चीन में ही रहते हैं। बता दें इजरायल और चीन के बीच कोई कटुता नहीं है बल्कि दोनों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध है।

यह भी पढें   पूरे देश में मानसूनी हवाओं का प्रभाव

चीनी राजदूत डु वेई सुर्खियों में रहे

अभी हाल में चीनी राजदूत डु वेई सुर्खियों में तब आए थे, जब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की टिप्पणियों की उन्‍होंने निंदा की थी। इसके दो दिन बाद ही राजदूत की मृत्यु हो गई। अमेरिकी विदेश मंत्री ने इजरायल में चीनी निवेश की निंदा की और चीन पर कोरोना वायरस के प्रसार में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com