Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस ने दो बड़े शिखर सम्मेलन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए

 

मॉस्को, स्पुतनिक/एएनआइ।

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच रूस ने अपने यहां होने वाले दो बड़े शिखर सम्मेलन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए हैं। क्रेमलिन ने बुधवार(27 मई) को कहा कि रूस में जुलाई में आयोजित होने वाले ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिए गए हैं। इसकी नई तारीखों का ऐलान बाद में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

यह भी पढें   100 दिनों की चुप्पी के बाद संवाद की राह पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, उद्योग जगत से लेकर शिक्षाविदों तक बढ़ाया संपर्क

इन शिखर सम्मेलनों की तैयारियों से जुड़े एक उच्च पदस्थ सूत्र ने हाल ही में न्यूज़ एजेंसी स्पुतनिक को बताया कि रूस ने एससीओ शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है, यह कहते हुए कि इसे बाद में रखा जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *