गणतन्त्र दिवस के अवसर पर २४१ कैदी–बंदी को आम माफी
काठमांडू, २८ मई । १३वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सरकार ने २४१ कैदी–बंदी को जेल से रिहा करने का फैसला किया है । सरकार द्वारा सिफारिश होने पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने २३३ कैदी का कैद सजाय माफी की है और ८ व्यक्तियों की कैद, दण्डजरिवाना, बिगो और सर्वस्व सहित का सजायँ माफी की है । राष्ट्रपति कार्यालय शितल निवास ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए इसके संबंध में जानकारी दी है ।

