पाँच कोरोना संक्रमितों को अस्पताल द्वारा भर्ती अस्वीकार, संक्रमित मंदिर में रहने के लिए बाध्य
कैलाली, ३ जून । कैलाली जिला गौरीगंगा गांवपालिका निवासी ५ कोरोना संक्रमितों को अस्पताल ने भर्ती करने से अस्वीकार किया है । कोरोना संक्रमण पुष्टी होने के बाद मंगलबार रात में वे लोग सेती प्रादेशिक अस्पताल भर्ती के लिए पहुँच गए थे । लेकिन अस्पताल ने आइसोलेशन बेड अभाव का कारण बताते हुए उन लोगों को वापस कर दिया ।
गौरीगंगा नगरपालिका के प्रमुख भीम देउवा का कहना है कि अस्पताल ने भर्ती अस्वीकार करने के कारण संक्रमिता सभी को स्थानीय मन्दिर में निर्मित हॉल में लेजाकर रखा गया है । संक्रमितों की उम्र १९ साल से ३२ साल के बीच में है । नगरप्रमुख देउवा ने कहा कि ५ संक्रमितों में से २ व्यक्ति में स्वास्थ्य समस्या दिखाई दी है, बांकी ३ व्यक्तियों की अवस्था सामान्य है ।
सेती प्रादेशिक अस्पताल में २४ शैया का आइशोलेशन वार्ड है, जहां पहले से ही २५ कोरोना संक्रमित व्यक्ति भर्ती होकर रह रहे हैं । नगरप्रमुख देउवा ने कहा कि नयां ५ संक्रमितों को क्या करना है, इसके संंबंध में विचार–विमर्श हो रही है ।

