Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत से आकर क्वारेन्टाइन में रहे दो युवाओं की मृत्यु

 

काठमांडू, ७ जून। भारत से आकर क्वारेन्टाइन में रहे दो युवाओं की आज सुबह मृत्यु हुई है । समाचार डोटी और बैतडी जिला का है । प्राप्त समाचार अनुसार डोटी जिला केआई सिंह गांवपालिका–३ स्थित सीताराम आधारभूत माध्यमिक विद्यालय में निर्मित क्वारेन्टाइन में रहे १९ वर्षीय युवा की मृत्यु हो गई है ।
मृतक युवा भारतीय शहर लुधियाना से एक हफ्ता पहले नेपाल प्रवेश किए थे । ६ दिनों से वे लोग गांवापलिका से निर्मित क्वारेन्टाइन में रह रहे थे । जिला पुलिस कार्यालय टोडी के अनुसार आज सुबह ३ बजे के समय में उनका निधन हो गया है ।
इसीतरह भारत से ही आकर क्वारेन्टाइन में रहे बैतडी जिला पाटन नगरपालिका–६ के ३१ वर्षीय युवा की भी मृत्यु हो गई है । प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन के स्वास्थ्य साहायक प्रेमसागर भट्ट ने इस बात को पुष्टी की है । वह कल शनिबार सुबह भारतीय शहर बैंलोर से गांव आ पहुँचे थे । गांव आते ही शाम ६ बजे वह बेहोस पड़ गए । उपचार के लिए उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया, वही ८ः३० बजे उनका निधन हो गया है ।
स्थानीयबासियों का कहना है कि न्यूनतम पूर्वाधार बिना निर्मित क्वारेन्टाइन, स्वास्थ्य उपचार के अभाव, कोरोना परीक्षण में हुए ढिलासुस्ती आदि के कारण यहां क्वारेन्टाइन जोखिमपूर्ण है । मृतक दो युवाओं में कोरोना है या नहीं ? परीक्षण के लिए स्वाब संकलन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *