Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया भर में अब तक 69 लाख कोरोना के मामले, मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,99,025 तक

 

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रायटर की टैली के मुताबिक के मुताबिक दुनिया भर में अब तक 69 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 69,03,774 मामले सामने आ चुके हैं। दुनिया में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,99,025 तक जा पहुंची है।

– चीन में कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आए हैं। चीन में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 83,036 हो गई है। यहां अब तक 4,634 मरीजों की मौत हो चुकी है।

– पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1 लाख के बिल्कुल करीब पहुंच चुके हैं। यहां मौत का आंकड़ा 2000 को पार कर गया है। यहां पिछले 24 घंटों में 4,960 नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर पाकिस्तान में अब तक कुल 98,943 मामले सामने आ चुके हैं। यहां मौत का आंकड़ा 2002 तक जा पहुंचा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 अगस्त 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

– दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़कर 69 लाख को पार कर गए हैं। रायटर की टैली के मुताबिक दुनियाभर में 69,03,774 मामले सामने आ चुके हैं। दुनिया में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,99,025 तक पहुंच चुका है।

– थाईलैंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई है। इसको मिलाकर देश में कोरोना के अब तक कुल 3,112 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कुल 58 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

– COVID-19 मामले 11,000 से अधिक हो जाने के बाद इराकी अधिकारियों ने कर्फ्यू को एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि देश में कुल COVID-19 मामलों की संख्या बढ़कर 11,098 हो गई, जो कि 1,252 दैनिक संक्रमणों के रिकॉर्ड के बाद जोड़े गए थे

यह भी पढें   धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर नेपाली कांग्रेस स्थापना काल से ही हैं : विमलेन्द्र निधि

– रूस में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4,58,689 तक जा पहुंचे हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ताीजा आंकड़ों के मुताबिकरूस में अब तक कुल 5,725 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

– ब्राजील में कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 6,76,601 मामले सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यहां 36,031 मौतें हो चुकी हैं।

– मैक्सिको में पिछले 24 घंटों में 3600 नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर यहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.13 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश का COVID-19 मौत का आंकड़ा 13,500 को पार कर गया है।

– फ्रांस में कोरोना वायरस से मौत के मामले बढ़कर 29,142 तक जा पहुंचे हैं। यहां कोरोना के कारण 31 और लोगों की मौत के बाद आंकड़ा बढ़ा है। देश में कुल मामलों की बात करें तो यहां अब तक कुल 1,53,634 मामले सामने आ चुके हैं। 579 नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढें   राम युवाकमिटी अपने स्थापना दिवस पर समाज सेवा का लिया संकल्प

– अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक यहां अब तक कुल 19,19,430 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 1,09,791 तक जा पहुंचा है। यहां कुल 4,91,706 मरीज ठीक हो चुके हैं।

– दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 57 नए मामले सामने आए हैं।इसको मिलाकर देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,776 तक पहुंच गई है। वहीं यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। यहां 10,552 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 951 लोगों का इलाज चल रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com