भारत से वार्ता कर ही समस्या का समाधान : डॉ शेखर कोइराला

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाली कांग्रेस का बरिष्ट नेता व केंद्रीय सदस्य डा.शेखर कोइराला ने कहा है भारत सरकार से वार्ता के माध्यम से भूमि वापस लेना चाहिए ।गुरुवार को नेपाली कांग्रेस नेतृ शैलाज आचार्य के 99 स्मृति दिवस अवसर पर बिराटनगर में आयोजित एक कार्यक्रम श्री कोइराला बोल रहे थे । उन्होंने लिपुलेक,कालापानी और लिम्पियाधुरा नेपाल का होने का उल्लेख करते हुए भारत से बातचीत के माध्यमसे समस्या का समाधान कर उक्त भूमि वापस लेने की बात कही । उन्होंने भूभाग वापस लाने के विषयमे अन्तरस्ट्रीयकरण व अन्तर्राष्ट्रीय अदालत जाने से बेहतर भारत से बातचीत कर समाधान खोजने को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया । देश में कोरोना वायरस महामारी को भी गंभीरता से लेने के ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया । कृष्णाप्रसाद कोइराला सेवा गूठीमें आयोजित कार्यक्रम में गूठीकी अध्यक्ष मिता आचार्य , कोषाध्यक्ष मोहनलाल महतो व संचारकर्मी अनन्तराज न्यौपाने व अन्य लोग मौजूद थे ।

