Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भक्तपुर में एक पुलिस कर्मचारी सहित ३ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी

 

भक्तपुर, १८ जून । भक्तपुर जिला स्थित चाँगुनारायण नगरपालिका स्थायी निवासी ३२ वर्षीय एक पुलिस कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है, संक्रमित पुलिस कर्मचारी महानगरीय पुलिस परिसर भक्तपुर में कार्यरत हैं । परिसर मातहत संचार कक्ष में कार्यरत पुलिस कर्मचारी को कोरोना होने के कारण उक्त कक्ष को शील किया गया है और उनके संपर्क में रहे अन्य १२ पुलिस कर्मचारी को क्वारेन्टाइन में रखा गया है ।
इसीतरह भक्तपुर में ही अन्य दो लोगों में भी कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । संक्रमित तीनों को उपचार के लिए शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल टेकु भेज दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *