सर्वोच्च ने दिया सीके राउत को पुनः सफाई
काठमांडू, १८ जून । जनमत पार्टी के संयोजक चन्द्रकान्त (सीके) राउत को राज्य विरुद्ध संबंधी अपराध में पुनः सफाई दिया है । स्वदेश मधेश देश निर्माण संबंधी गतिविधि में संलग्न होने की आरोप में सरकार ने राउत सहित १७ लोगों को विशेष अदालत में राज्य विरुद्ध की अपराध अन्तर्गत मुद्दा पंजीकरण किया था । लेकिन विशेष अदालत ने प्रमाण अभाव को कारण मानते हुए उन लोगों को सफाई दी थी । उसके बाद सरकार ने सर्वोच्च अदालत में मुद्दा पंजीकरण किया था ।
सर्वोच्च के न्यायाधीश मिरा खड्का और मनोज शर्मा के इजलास ने भी विशेष अदालत का निर्णय ही सदर करते हुए राउत सहित सभी लोगों को सफाई दी है, अदालत का कहना है कि उन लोगों के ऊपर लागाया गया आरोप पुष्टी नहीं हुई है । स्मरणीय है, तराई क्षेत्र को अलगत मधेश देश निर्माण के नाम में क्रियाशील राउत को सरकार ने बारबार गिरफ्तार किया था, हिरासत में रहते वक्त ही राउत ने गत साल वि.सं. २०७५ फाल्गुन २४ गते सरकार के साथ ११ सूत्रीय सम्झौता किया और अलग देश निर्माण संबंधी अभियान परित्याग करने का घोषणा किया ।

