Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज महानगरपालिका को पीसीआर मशीन खरीद के लिए सत्ताइस लाख का चेक हस्तान्तरण

 

बीरगंज

रियाज आलम

बीरगंज में औद्योगिक घरानों ने गुरुवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के परीक्षण के लिए बीरगंज नगर निगम द्वारा खरीदी जाने वाली पीसीआर मशीन के खरीद के लिए सहयोग राशि का  चेक सौंपा है।

बिरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर विजय कुमार सरावगी ने कहा कि परसा को कोरोना मुक्त बनाने के लिए परीक्षण के दायरे को बढ़ाने की जरूरत है और इसे ‘ग्रीन जोन’ में लाया जाए और इसके लिए पीसीआर मशीनों की खरीद में सहायता का आह्वान किया गया था । जिसके फलस्वरुप उद्योगी घराने ने सत्तर लाख सहयोग करने की घोषणा की थी । उसी का एक हिस्सा है सत्ताइस लाख का चेक ।

यह भी पढें   नाम से नहीं, कर्मों से बनती है शख्सियत : बिमल सरार्फ

गुरुवार को मेयर विजय कुमार सरावगी को चेक सौंपे गए। इरोटिक प्राइवेट लिमिटेड ने 250,000 रुपये, एपेक्स फार्मास्यूटिकल्स ने 250,000 रुपये, इंडशंकर शुगर मिल ने 500,000 रुपये, नारायणी ऑयल रिफाइनरी इंडस्ट्री ने 1,00,000 रुपये, कंसाई नेरोलैक जापान प्राइवेट लिमिटेड ने 200,000 रुपये और चौबिरो फीड इंडस्ट्रीज ने  पाँच लाख की राशि के साथ सत्ताइस लाख का चेक मेयर सरावगी को सौंपा गया ।

प्राप्त चेक पूर्व घोषित सत्तर लाख रुपये में से हैं।बिहीबार प्राप्त 27 लाख का चेक और महानगरपालिका द्वारा स्थापना किए गए 1 करोड की कोष सहित कोरोना कोष में अब तक  1 करोड 99 लाख 67 हजार 4 सौ 73 रुपया रकम जमा होने की जानकारी महानगरपालिका के प्रशासकीय अधिकृत विकास मिश्र ने दी ।

यह भी पढें   भोटेकोशी क्षेत्र में फिर बाढ़ का खतरा, नदी किनारे न जाने की चेतावनी जारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com