Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही में निर्माणाधीन भवन गिरने से १ की मौत, ३ घायल

 

सर्लाही, १९ जून । सर्लाही जिला चन्द्रनगर गांवपालिका– ७ में निर्माणाधीन भवन (घर) गिरने से १ व्यक्ति की मौत हो गई है । घटना में ३ घायल हैं । स्थानीय कैलाश साह का घर निर्माण हो रहा था, खपड़ा का छाना लागाया जा रहा था, लेकिन घर अचानक गिर गया, घटना में स्थानीय ६५ वर्षीया कलादेवी साह गम्भीर घायल हो गई, उपचार के लिए मलंगा स्थित श्रीराम अस्पताल तो पहुँचाया गया, लेकिन वह नहीं बच सकी ।
सर्लाही पुलिस के प्रवक्ता मदन कुँवर के अनुसार घरधनी ७० वर्षीय रामवरण साह, स्थानीयबासी रोशन कापडी की ५ और ३ वर्षीया दो बेटी (रोशनी और जानुका) घायल हो गए हैं । घायल लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पतल में भर्ती की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *