Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारा, पर्सा और सर्लाही में दिखाई दी टिड्डी, नेपाल के किसानों में भी त्रास

 

काठमांडू, २७ जून । पूर्वी अफ्रिकी देशों से शुरु सलाह (उडनेवाली कीड़ा) अर्थात् टिड्डियों आतंक से नेपाल के किसान भी त्रसित होने लगे हैं । कृषि तथा पुशुपंछी मन्त्रालय का कहना है कि पिछली बार बारा, पर्सा और सर्लाही में टिड्डियों की प्रवेश दिखाई दी है । मन्त्रालय के प्रवक्ता तथा सह–सचिव हरिबहादुर केसी का कहना है कि टिंडियों की प्रवेश में नेपाल में हो चुका है, लेकिन उस ने क्षति पहुँचाई है या नहीं, खोजबीन हो रही है ।
बारा जिला कृषि ज्ञान केन्द्र के प्रमुख जितेन्द्र यादव ने भी स्वीकार किया है कि नेपाल में टिड्डियों की प्रवेश हो चुका है । उनका कहना है कि इसके बारे में थप अध्ययन अनुसंधान हो रही है, उसके लिए प्राविधिक टोली परिचालित है ।
स्मरणीय है, टिंडी वह किड़ा है, जो खेतों में खड़ी फसल को क्षणभर में ही खत्तम कर देती है । कई अफ्रिकी देशों में इसने किसानों को रुला दी है । कहा जाता है कि अगर इसकी संख्या अधिक होती है यह पूरा बन क्षेत्र को ही सखाप बना देती है ।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर टिड्डियों की हमला होती है तो करोड़ों की फसल एक ही रात में खत्तम हो जाती है । टिड्डियों का दल इससे पहले ही भारतीय शहर राजस्थान, यूपी और मध्यप्रदेश के साथ हरियाणा और पंजाब में दिख चूका है । कहा जाता है कि पिछले कई वर्षों से भारत में टिड्डियों का हमला होता रहा है । अब उक्त कीडा नेपाल में भी प्रवेश किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed