निजामति विधेयक के प्रति महासंघ ने जताया असंतोष, कर्मचारी को धमका कर ठीक करने की प्रवृति
पेशागत महासंघ नेपाल ने संसद के राज्य व्यवस्था समिति से पारित निजामती सेवा विधेयक का कतिपय प्रावधान कर्मचारी के हित विपरीत होने की बात कहकर विरोध किया है । विधेयक कर्मचारी के हित विपरीत, प्रतिगमनकारी और संघीय निजामती सेवा के मर्म विपरीत होने की बात महासंघ ने कही है ।
महासंघ के अध्यक्ष विश्वनाथ प्याकुरेल ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कर्मचारी को धमका कर ठीक करने की मनोवृत्ति दिख रही है जो सही नही है । विज्ञप्ति में लिखा है कि, ‘देश गणतन्त्र में है जहाँ सभी का अधिकार और सुविधा की बढोत्तरी होना चाहिए निषेध कर के और कर्मचारी को धमका कर ठीक करने की मनोवृत्ती प्रकट होना सुखद विषय नही है तथा इससे तथा निजामती कर्मचारी की उत्प्रेरणा घटाने और मनोबल कमजोर करने की अवस्था श्रृजना होती है ।’
संघीय निजामती सेवा ऐन में प्रस्तावित उम्र सम्बन्धी व्यवस्था, पदपूर्ति सम्बन्धी व्यवस्था, सरुवा सम्बन्धी व्यवस्था और अवकास सम्बन्धी व्यवस्था आम कर्मचारी की वृत्ति विकास और हक हित के साथ सम्बन्धित विषय होने के कारण महासंघ की व्यवस्था को परिवर्तन करने से पहले निजामती कर्मचारी के आधिकारिक ट्रेड युनियन के साथ विचार और सहमति होनी चाहिए थी तभी परिवर्तन करना चाहिए था ।

