Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यांमार में भूस्खलन से पचास लोगों की मौत

 

म्यांमार में खदान में भूस्खलन से 50 लोगों की मौत

म्यांमार की एक जेड खदान में हुए भूस्खलन में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। देश के अग्निशमन विभाग और सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापाकांत क्षेत्र में खनिक जेड पत्थर को इकट्ठा कर रहे थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और ये मजदूर उसके नीचे दब गए। अग्निशमन विभाग ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह ने दीं बड़ादशैं की शुभकामनाएँ, सत्य और सुशासन के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

पोस्ट में कहा गया है कि अभी तक 50 शवों को बाहर निकाला गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि, इस पूरे क्षेत्र का रखरखाव ठीक प्रकार से नहीं किए जाने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन होता रहता है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com