Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर

 

 

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अमिताभ बच्चन की हालत अब स्थिर है। नानावती सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पीआरओ के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत अब पहले से बेहतर है। उन्हें कोविड-19 संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का भी कोविड-19 टेस्ट किया गया था। दोनों की ही रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बताया जा रहा था कि परिवार के बाकी के सदस्यों समेत स्टाफ के लोगों का भी कोरोना टेस्ट होगा। सभी की रिपोर्ट्स आनी अभी बाकी है। बता दें कि अमिताभ और अभिषेक के बंगले को भी सैनिटाइज किया जाएगा।

यह भी पढें   रास्वपा के महाधिवेशन प्रस्तावों पर हृदेश त्रिपाठी का तीखा हमला

इससे पहले अस्पताल के सूत्रों ने जानकारी दी थी कि अमिताभ बच्चन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। शनिवार को रात लगभग 10 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘वह स्थिर हैं, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी उम्र और ट्यूबरक्यूलोसिस समेत पिछली बीमारियों को देखते हुए, उनकी हालत में सुधार आने में समय लग सकता है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *