नारायणगढ–मुग्लिन सडकखण्ड के १७ किलो में सडक टूटा

१३ जुलाई, चितवन । नारायणगढ–मुग्लिन सडकखण्ड अन्तर्गत भरतपुर–२९ स्थित १७ किलो नामक स्थान में सडक टूटने से आवागमन बन्द हो गया है । प्रहरी ने जानकारी दी कि सोमवार सुबह ९.१० मिनट में सडक टूटा है । जिला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय चितवन के प्रहरी निरीक्षक (इन्सपेक्टर) दयाकृष्ण भट्ट ने जानकारी दी कि अविरल वर्षा के कारण १.५ फिट सडक स्खलित हो गया है ।
उन्होंने बताया कि सडक टूटने के बाद एक ही तरफ से सडक सन्चालित है । ट्राफिक प्रमुख भट्ट का कहना है कि एक तरफी गाडी चलने से सवारी जाम होने की सम्भावना है । जिससे यात्री को कठिनाई हो सकती है ।
इन्सपेक्टर भट्ट ने बताया कि तत्काल सडक मर्मत नहीं होने से सडक अवरुद्ध रहने की खबर सम्बन्धित निकाय को ध्यान आकर्षण कराया है ।

