Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल से अवैध तरीके से भारत बार्डर पार करते हुए रोमानिया नागरिक हिरासत में

 

एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान इंडो-नेपाल बार्डर के समीप डांडा हेड से तीन दलालों के साथ एक रोमानिया के नागरिक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए एसएसबी कैम्प में ले गए। अवैध ढंग से सीमा पार करने के कोशिश की सूचना मिलते ही आईबी, इमीग्रेशन समेत कई खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले में धोखाधड़ी व 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत सोनौली कोतवाली में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढें   भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा 'हिंदी दिवस समारोह 2026' का आयोजन: 'हिंदी पखवाड़ा' का हुआ शुभारंभ

सूत्रों के अनुसार पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक रोमानिया का नागरिक दिल्ली से आया है। पासपोर्ट व वीजा में गड़बड़ी के चलते वह भारतीय सीमा को पार कराने के लिए सोनौली व नौतनवा के दलालों से सम्पर्क किया। सीमा पार कराने की डील हुई थी। शनिवार को सोनौली के दो दलाल व नौतनवा का एक दलाल रोमानिया के नागरिक को डांडा हेड के समीप पगडंडी रास्ते से भारतीय सीमा पार कराने के लिए ले जा रहे थे। उसी दौरान गश्त करते हुए एसएसबी की टीम पहुंच गई। सुरक्षा बल को देख तीनों भागने लगे, पर एसएसबी जवानों ने दौड़ा कर तीनों को पकड़ लिया। दलालों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक वे कितने लोगों को अवैध ढंग से सीमा पार करा चुके हैं। आशुतोष सिंह, सोनौली कोतवाल ने बताया कि इस मामले में धोखाधड़ी व 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा। पकड़े गए लोगों से पूछताछ भी हो रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com