नेपाल वायुसेवा निगम से १४५ कर्मचारियों को हंटाया गया
१९ जुलाई, काठमांडू । नेपाल वायु सेवा निगम से १४५ कर्मचारियों को निगम में आर्थिक संकट होने के कारण हंटाया गया है । नेपाल वायुसेवा निगम (नेपाल एयरलाइन्स) ने जानकारी दी कि बहुत दिनों से लकडाउन के कारण उडान प्रभावित होने से आय लगभग ९० प्रतिशत कम हो गया है ।
निगम ने रविवार को सञ्चारकर्मियों के साथ चर्चा में जानकारी दी कि आन्तरिक उडान भी बन्द हो जाने की अवस्था में निगम को बचाने के लिये खर्च कटौती करने करने का प्रयास किया गया है ।
उसी अनुसार निगम ने अषाढ मसान्त में करार अवधि समाप्त होने वाले २२५ कर्मचारी में से आवश्यक ८० का नवीकरण किया है तथा १४५ कर्मचारियों को हंटा दिया है ।
निगम ने जानकारी दिया कि इससे निगम को वार्षिक रुप में लगभग ५ करोड रुपैया बचेगा ।
निगम ने स्पष्ट करते हुये बताया कि कोरोनावाइरस नियन्त्रण पश्चात अगर अवस्था सामान्य हो जायेगा तो कर्मचारी की आवश्याक्ता होगी । इसके लिये उन्हीं कर्मचारियों को प्रथमिकता दी जायेगी जिन्हें अभी हंटाया गया है ।

