Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धादिङ में भू–स्खलन, एक ही घर ३ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, २१ जुलाई । कुछ दिनों से देशव्यापी जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है । इसी क्रम में धादिङ जिला त्रिपुरासुन्दरी गांवपालिका– ६ गोलाङ में भू–स्खलन होने से ३ लोगों की मृत्यु हुई है । वे लोग एक ही घर परिवार के हैं ।
भू–स्खलन में जान गंवानेवाले २५ वर्षीय मिलन खाँड, उनकी पत्नी २२ वर्षीया सम्झौना और २ वर्षीया बेटी अंजना हैं । धादिङ पुलिस ने कहा है कि उन लोगों को घर के ऊपर भू–स्खलन हो गया है, जिसके चलते घर क्षतिग्रस्त हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed