कांग्रेस नेता एवं पूर्व मन्त्रीद्वय खड्का और ओझा पार्टी से निष्काशित
काठमांडू, २६ जुलाई । नेपाली कांग्रेस ने कुछ नेताओं को पार्टी से निष्काशन किया है । इसतरह पार्टी से निष्काशित होनेवालों में से पूर्व मन्त्री गोविन्दराज जोशी और पुष्करनाथ ओझा भी हैं । पार्टी अनुशासन समिति ने उन लोगों को पार्टी से निष्काशत किया है ।
पूर्व मन्त्री एवं कैलाली महासमिति सदस्य ओझा को ५ साल के लिए पार्टी से निष्काशित किया गया है । ओझा के ऊपर आरोप है कि उन्होंने पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा–पत्नी आरजु राणा को कैलाली में चुनाव में पराजित करने के लिए भूमिका निर्वाह किया है । इसीतरह डडेलधुरा पार्टी कार्यालय सचिव रामबहादुर विष्ट को भी ३ साल के लिए पार्टी से निष्काशित किया गया है । उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने ओझा को सहयोग किया ।
इसीतरह पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल के विरुद्ध बागी उम्मीदवारी देनेवाले पूर्व मन्त्री गोविन्दराज जोशी को भी ५ साल के लिए पार्टी से निष्काशित किया गया है । निष्काशन करने से पहले उन लोगों को स्पष्टीकरण मांगा गया था । समिति का कहना है कि स्पष्टीकरण सान्दर्भिक ना होने के कारण उन लागों को निष्काशन किया गया है ।

