Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाङ सड़क हादसा में घायल २ लोगों की मौत

 

२६ जुलाई, दाङ । दाङ के राप्ती गांवपालिका में हुए सडक हादसे में गम्भीर घायलों में से दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । शनिवार शाम को लमही– भालुवाङ सडक खण्ड के राप्ती गांवपालिका– ४ पिपरीचोक में पूरब से पश्चिम के तरफ जाते हुये बा २० च ५७४४ नम्बर का स्कारपियो दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की जान गई है ।
जिला प्रहरी कार्यालय दाङ का प्रवक्ता सुमित खड्का ने जानकारी दी कि घायल ५० वर्षीय गांव का अगुवा राजकुमार चौधरी और उसी गांव का रेमलाल चौधरी का ८ वर्षीय बेटा निसान चौधरी का उपचार के त्रम में ह िनिधन हो गया ।
खड्का ने बताया कि गांव का अगुवा राजकुमार चौधरी का निधन कोहलपुर में और बालक निसान का बुटवल में उपचार के क्रम में ही हो गया । उसी घटना में घायल तीन लोगों का उपचार बुटवल में हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *