Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिलेश यादव ने यू पी के १०हजार छात्रों को नि:शुल्क लैपटॉप बांटा

 

akhilesh11m_mलखनऊ, ११ मार्च । सोमवार को लकनऊ के दस हजार छात्रों को नि:शुल्क लैपटॉप बांटने के साथ सपा सरकार की महत्वाकांक्षी लैपटॉप वितरण योजना का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह शुरुआत है सुधार की। हमारे सियासी विरोधी अलग कारणों से इस योजना पर नजर गड़ाये बैठे थे लेकिन नवजवान खुशी से लैपटॉप का इंतजार कर रहे थे। पहली बार पहिये के अविष्कार ने दुनिया बदली, दूसरी बार इंटरनेट ने। अब लैपटॉप पाने वाले युवा दुनिया को बदलेंगे। कहा कि समाजवादियों से भले ही यह अपेक्षा न की जाती हो लेकिन हमने डिजिटल असमानता को खत्म करने का अभूतपूर्व काम किया है। पुरानी सरकारों की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी है लेकिन सरकार रोजगार उपलब्ध करा रही है, निवेश के लिए माहौल भी बना रही है। हमारी कामयाबी से घबराकर विरोधी साजिश कर रहे हैं। पता करियेगा कि दंगों में जो जेल गए हैं, वे किस पार्टी के हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 51 विद्यार्थियों को स्वयं लैपटॉप बांटे जबकि शेष को समारोह के दौरान वितरण किया गया।

झुनझुना कहने वालों को भेंट करूंगा लैपटॉप

लैपटॉप बांटकर सियासी विरोधियों की आलोचनाओं का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाप से चलने वाला इंजन बन रहा था तो लोग कहते थे कि यह बनेगा नहीं। जब इंजन बन गया तो लोगों ने कहा चलेगा नहीं। जब इंजन चलने लगा तो कहा कि अब रुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि लैपटॉप को झुनझुना कहने वालों को वह अपनी तरफ से लैपटॉप भेंट करना चाहेंगे। कहा कि कुछ दल ऐसे हैं जिन्होंने कभी घोषणा पत्र नहीं बनाये, कुछ ऐसे हैं जो घोषणाएं करके मुकर जाते हैं। हमारी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं। हम अपने सभी वादे पूरे करेंगे।

तहसीलों में बनेंगे एचपी के सर्विस सेंटर

अपने संबोधन में मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने बताया कि लैपटॉप की आपूर्ति करने वाली कंपनी एचपी इंडिया लैपटॉप के इस्तेमाल और रखरखाव के बारे में हर विद्यालय के कुछ शिक्षकों के सामने बैचवार प्रस्तुतीकरण करेगी और उन्हें इसका प्रशिक्षण देगी। छात्रों को लैपटॉप के साथ एक साल का वारंटी कार्ड भी दिया गया है। लैपटॉप में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करने के लिए कंपनी हर तहसील में अपना सर्विस सेंटर भी खोलेगी।

सबसे बड़ा पर्चेज ऑर्डर

मुख्य सचिव ने बताया कि सरकार ने योजना को अमली जामा पहनाने के लिए एचपी इंडिया लिमिटेड को 15 लाख लैपटॉप की आपूर्ति का आर्डर दिया है। कंप्यूटर के इतिहास में यह सबसे बड़ा पर्चेज आर्डर है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *