Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा की स्थायी कमिटी की बैठक स्थगित

 

२८ जुलाई, काठमांडू । आज सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) की स्थायी समिति बैठक स्थगित हो गई है । प्रधानमन्त्री का प्रेस सल्लाहकार सूर्य थापा ने जानकारी दी कि आज ११ बजे से होने वाला पार्टी स्थायी कमिटी की बैठक स्थगित हो गई है ।
थापा ने जानकारी दिया कि पार्टी के दोनों अध्यक्षों के बीच आवश्यक परामर्श और गृहकार्यकर सचिवालय के बैठक का निर्णय और निर्देशन अनुसार प्रस्ताव तय करना बाँकी है । इसलिये बैठक स्थगित की गई है ।
नेकपा में का मा आन्तरिक विवाद रहस्यमय बनता जा रहा है । आज की स्थायी कमिटी बैठक के सम्बन्ध में दोनों अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और प्रचण्ड के बीच कोई चर्चा नहीं हुई थी । दोनों अध्यक्षों के बीच चर्चा के बाद ही कमिटी की बैठक होने में सहमति हुई है परन्तु दोनों अध्यक्षों के बीच कोई संवाद नहीं हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *