Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा विवाद मिलाने के लिये बामदेव ने रखा ६ प्रस्ताव

 
वामदेव गौतम, फाईल तस्वीर

२८ जुलाई, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) का विवाद मिलाने के लिये उपाध्यक्ष बामदेव गौतम ने ६ बूंदे प्रस्ताव रखा है । पार्टी विग्रह तत्काल रोकने के लिये अध्यक्षद्वय केपी शर्मा ओली और प्रचण्ड के सामने गौतम ने ६ बूंदे प्रस्ताव रखा है ।
जिसमें गौतम ने ओली एकता महाधिवेशन तक अध्यक्ष और प्रतिनिधिसभा की इस कार्यकाल के बाँकी अवधि भर प्रधानमन्त्री की जिम्मेवारी में रहने का प्रस्ताव किया है ।
इसी प्रकार गौतम का प्रस्ताव यह भी है कि प्रचण्ड एकता महाधिवेशन तक पूर्ण कार्यकारी अधिकार के साथ अध्यक्ष के जिम्मेवारी में रहेंगे, पार्टी की एकता महाधिवेशन सहमति के आधार में करेंगे, प्रधानमन्त्री के दैनिकी के काम में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे । परन्तु सरकार द्वारा राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्टी«य महत्त्व का विषयों में निर्णय करने से पूर्व पार्टी के सचिवालय में परामर्श लेने की बात भी उल्लेख है ।
इसी प्रकार गौतम का यह भी प्रस्ताव है कि पार्टी केन्द्रीय सचिवालय के सुझाव तथा परामर्श के आधार में मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन तथा राजनीतिक तथा संवैधानिक नियुक्ति करने के साथ ही संसद में नीति तथा कार्यक्रम और बजेट प्रस्तुत करने से पूर्व सचिवालय में परामर्श लेने की आवश्यक्ता है । इसके अतिरिक्त उनका अन्तिम प्रस्ताव यह भी है कि पार्टी बैठकें पार्टी कार्यालय में हीं करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com