Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयी  राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई संदेश प्रेषित 

 


माला मिश्रा जोगबनी । भारत में नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने हेतु प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी मिलने पर  भाजपा बिहार के अररिया जिला मंत्री रोहित यादव ने स्वागत किया है। साथ ही जिला मंत्री श्री यादव ने पीएम मोदी को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा है कि शिक्षा किसी भी परिवार और राष्ट्र के वैभवता को प्राप्त करने का आधारशिला होती है। कहा कि बीते तीन दशक से ऊपर से देश शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन का बाट जोह रहा था। भारत व भारतीयता से ओत प्रोत शिक्षा देश के छात्र युवा तरुणाई को मिले यह मांग चहुओर गूंज रहा था ऐसे में राष्ट्रीय संवेदनशीलता व स्वभिमान का जागरण करने वाली शिक्षा नीति लागू करने हेतु  मोदी सरकार का यह सकारात्मक पहल  ना सिर्फ नये भारत के निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा बल्कि यह भारत को महा शक्ति के रूप में स्थापित करने में नयी दिशा प्रदान करेगा।श्री यादव ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह शिक्षानीति के लागू होने से वैश्विक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप  देश के छात्रों को लक्ष्य हासिल करने और आत्म निर्भर भारत को गढ़ने में सहायक सिद्ध होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com