अपने ही घर में ईद मनाने के लिए मुस्मिल आयोग ने किया आग्रह
काठमांडू, ३१ जुलाई । इद उल अज्हा (ईद) के अवसर पर मुस्लिम आयोग ने सम्पूर्ण मुस्लिम समुदाय से अपने ही घर में रह कर ईद मनाने के लिए आग्रह किया है । आयोग अध्यक्ष समीम मियां अंसारी ने नेपाली मुस्लिमजन को सम्बोधन कर बिहीबार एक शुभकामना विज्ञप्ति जारी करते हुए कोरोना वायरस (कोभीड–१९) महामारी के कारण अपने–अपने घर में ही रहकर ईद मनाने के लिए आग्रह किया है ।
जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘कोरोना वायरस के कारण बिगत दिनों से ही सामाजिक दूरी कायम करते हुए दैनिक रुप में मस्जिद में ५ बार की नमाज, जुम्मा नवाज अधिक में ५ व्यक्ति तक इकठ्ठा होकर होता आ रहा है, इसके लिए धन्यवाद ज्ञापन करता हूँ । इद उल अज्हा का नमाज भी ५ व्यक्ति तक पढ़ा जा सकता है । ओल्मा, मुफ्ती, नेपाली जामे मस्जिद, पंच काश्मिरी तकिया जामा मस्जिद के पदाधिकारियों की विमर्श बमोजिम अन्य सभी को अपने–अपने घर में रहकर नमाज पढ़ कर इल उल अज्हा (ईद) मनाने के लिए आग्रह किया जाता है ।’
कोरोना वायरस नियन्त्रण और रोकथाम के लिए मुस्लिम समुदाय से हो रहे सहयोग के प्रति भी आयोग ने धन्यवाद ज्ञापन किया है और आगामी दिनों में भी सहयोग के लिए आयोग ने अपेक्षा की है ।

