Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महानगर प्रमुख सरावगी के परिवार में भी संक्रमण,पर्सा में ४५  और लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि

 

वीरगञ्ज ।

बिजयकुमार सरावगी

पर्सा में ४५  और लोगों में कोरोना भाइरस संक्रमण पुष्टि हुई है । नारायणी अस्पतालस्थित पीसीआर प्रयोगशाला में परीक्षण करने पर १४  महिलासहित ४५ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है ।

शनिबार ककिए गए पीसीआर परीक्षण के क्रम में ४५ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि होने की जानकारी नारायणी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेन्डेन्ट डा. मदन उपाध्याय ने दी है । उनके अनुसार संक्रमित मध्य अधिकांश मास टेष्टिङ के क्रम में मिले हैं । कन्ट्याक्ट ट्रेसिङ और पेड पीसीआर कराने पर भी कोरोना संक्रमण दिखा है ।

यह भी पढें   रास्वपा के निर्वाचित केन्द्रीय सदस्य एवं पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

प्रयोगशाला के रिपोर्ट अनुसार संक्रमित में से ४३  वीरगञ्ज के हैं और  सखुवा प्रसौनी गाउँपालिका और निर्मलबस्ती के एक–एक लोग में कोरोना संक्रमण मिला है

महानगर प्रमुख सरावगी के परिवार में भी संक्रमण

कोरोना संक्रमित वीरगञ्ज महानगरपालिका के नगर प्रमुख विजय सरावगी के कन्ट्याक्ट ट्रेसिङ शुरु किया गया है । पहले चरण के कन्ट्याक्ट ट्रेसिङ में  सरावगी के परिवार के दो सदस्यसहित ६ लोगों का रिपोर्ट पोजेटिभ आया है ।

यह भी पढें   मन्त्री फेरबदल की अटकलों के बीच राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के पदाधिकारियों में किसकी चर्चा ?

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *