Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका में कोरोना से भयावह स्थिति पैदा हो सकती है, सतर्क रहेः स्वास्थ्य मन्त्री

 

काठमांडू, २ जुलाई । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री भानुभक्त ढकाल ने कहा है कि पिछली बार काठमांडू उपत्यका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, जो कोई भी समय भयावह स्थित पैदा कर सकती है । उनका मानना वृद्धि दर और भी बढ़ने की संकेत दिखाई दे रही है, इसीलिए सतर्क रहने के लिए उन्होंने सर्वसाधारण से आग्रह किया ।
स्वास्थ्य मन्त्री ढकाल ने कहा है कि सरकार के पास दैनिक १८ हजार व्यक्तियों की पीसीआर परीक्षण्क करने की क्षमता है । उन्होंने आगे कहा– ‘परिस्थिति को मध्यनजर करते हुए दैनिक १८ हजार व्यक्तियों में परीक्षण के लिए सरकार नै सभी सामाग्री तैयारी अवस्था में रखा है ।’ उन्होंने कहा है कि कूल ६ लाख व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण करने की तैयारी भी सरकार ने शुरु की है ।
स्वास्थ्य मन्त्री ढकाल के अनुसार अभी तक ३ लाख ७० हजार व्यक्ति में कोरोना परीक्षण हो चुका है । स्मरणीय है कि सरकार ने परीक्षण ना करने के कारण पिछली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है, ऐसी आलोचना पर टिप्पणी करते हुए मन्त्री ढकाल ने कहा कि यह झुट है । उनका कहना है कि सरकार ने जो मापदण्ड तय किया है, उसके अनुसार नियमित परीक्षण जारी है । उन्होंने यह भी कहा कि अगर काठमांडू उपत्यका में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होगी तो सरकार नयां रणनीति के साथ आगे आनेवाली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com