Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वी अफगानिस्तान में आत्मघाती कार बम विस्फोट,तीन लोगों की मौत, 24 अन्य घायल

 

काबुल, एपी।

पूर्वी अफगानिस्तान में एक जेल पर आत्मघाती कार बम विस्फोट और बंदूकधारियों के जरिये हमला किया गया है। अफगान अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आइएस ने ली है। प्रांतीय गवर्नर अताउल्लाह खोगयानी ने कहा कि जलालाबाद में अफगान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। नगरहार की राजधानी में रविवार शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। हताहतों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढें   पूर्व मंत्री सेंचुरी ग्रुप के अध्यक्ष मोती दुग्गड ने रसुवा बाढ़ प्रभावितों के लिए 1 करोड़ 1 लाख की सहायता अर्थ मंत्री को सौंपा

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि कम से कम तीन लोग मारे गए हैं। जबकि प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिर आदिल ने कहा कि 24 लोग घायल हुए हैं। पूर्वी अफगानिस्तान में तलिबान और आइएस के आतंकी सक्रिय हैं। रविवार को हुए हमले से एक दिन पहले ही अफगान सुरक्षा बलों ने जलालाबाद के पास एक वरिष्ठ आइएस कमांडर को मार गिराया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com