Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला राज्य के लिये दिल्ली जायेगें विराटनगर से मैथिली भाषी ।

 

praveen Chaudharyविराटनगर,१४ मार्च , माला मिश्रा,। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के लोगों का मिथिला राज्य बनाने का मांग पर आगामी 22 मार्च से दिल्ली के जंतर मंतर पर होनेवाले धरना कार्यक्रम में विराटनगर मैथिली सेवा समिति के दर्जनों कार्यकर्ता भाग लेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए मैथिली सेवा समिति के महासचिव प्रवीण चौधरी ने बताया कि हमलोग चाहते है कि बिहार और नेपाल में अलग-अलग मिथिला राज्य बने। उन्होंने कहा कि नेपाल में अभी अभी गणतंत्र आया है। इसके बाद भी बहुत समस्या है। संविधान तक नही बन पाया है पर भारत जैसे विशाल गणतंत्र देश भी मैथिल भाषियों को उनका मांग को अनदेखा कर रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं को दिल्ली के जंतर मंतर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंच नैतिक समर्थन देने का अपील की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *