सिरहा में कोरोना संक्रमित २१ वर्षीय युवा की मृत्यु
सिरहा, ७ अगस्त । कोरोना वयारस संक्रमण के कारण सिरहा जिला गोलबजार गांवपालिका–१२ निवासी २१ वर्षीय युवा की मृत्यु हो गई है । सिरहा के प्रमुख जिला अधिकारी प्रदीपराज कडेल के अनुसार धरान स्थित वीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में उपचारत युवा की मृत्यु बिहीबार रात में हुई है ।
मृतक युवा किड्नी फेलियर थे, जो डायलसिस सेवा के लिए अस्पताल पहुँच गए थे । उसी क्रममें उनमें कोरोना परीक्षण किया गया था । मृतक युवा के संपर्क में रहे अन्य ४ व्यक्तियों को क्वारेन्टाइन में रखा गया है ।

