Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और अमेरिका  समेत कई देशों ने केरल में हुए विमान हादसे पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की

 

 

केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार की शाम लैंडिंग के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। हादसे में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हुई है।

नेपाल और अमेरिका  समेत कई अन्य देशों ने केरल में हुए विमान हादसे पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। हादसे पर यूएस मिशन के हवाले से भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने दुख जताया है और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हादसे पर नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने ट्वीट कर दुख जताया। ग्यावली ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके बाद भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने भी ट्वीट कर दुख जताया। सतोशी सुजुकी ने ट्वीट किया कि ‘कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस के हवाई हादसे और इडुक्की में भूस्खलन के हादसे से मेरा मन दुखी है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और जो लोग घायल हुए हैं।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com