Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो ट्रैक्टर अवैध लकडी के साथ ६ लोग गिरफ्तार

 

११ अगस्त, सिरहा । वन कर्मचारी टोली सिरहा द्वारा धनगढीमाई नगरपालिका–१४ से दो ट्र्याक्टर अवैध साल के काठ के साथ छ लोगों को हिरासत में लिया गया है ।
डिभिजन वन कार्यालय लहान सिरहा से कार्यरत टोली ने कल रात को अवैध साल की लकडी के साथ दो ट्रौक्टर और ६ व्यक्ति को हिरासत में लिया है । चुरे जङ्गल से साल का लकडी का काटकर अवैध रुप में ले जाते हुए क्रम में धनगढीमाई नगरपालिका–१४ निवासी समीर मगर, कुमार तामाङ, ज्ञानकुमार मगर और नसिबलाल दास तथा गोलबजार नगरपालिका–६ निवासी जितकुमार साह और शिवनाथ साह को हिरासत में लिया गया है ।
डिविजन वन कार्यालय लहान का प्रमुख सुभाषचन्द्र दास ने जानकारी दी कि काठ तस्करी की गोप्य सूचना के आधार पर वन कर्मचारी की टोली ने लकडी लादे हुए ना४त ८७२८ और स१त ५२९७ नं की ट्र्याक्टर और एक मोटरसाइकल के साथ सभी को गिरफ्तार किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com