Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश २ की सरकार परिवर्तन पर फिर व्यापक चर्चा

 

१२ अगस्त, काठमांडू । तत्कालिन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल एक होकर  जनता समाजवादी पार्टी गठन होने के बाद से प्रदेश–२ में सरकार परिवर्तन के सम्बन्ध में चर्चा शुरु हो गई है । प्रदेश २ में फिलहाल तत्कालिन समाजवादी और राजपा नेपाल का संयुक्त सरकार है । केन्द्र में पार्टी बीच एकीकरण होने के बाद भी संसदीय दल तथा अन्य कमिटियों के बीच एकीकरण नहीं हो पाया है । जिसके कारण केन्द्र दो पार्टी एक हो जाने पर भी प्रदेश में दो दलों की सरकार है ।
प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री और अर्थमन्त्री के बीच मनमुटाव के कारण प्रदेश २ सरकार पर प्रभाव पर रहा है । बताया जा रहा है कि प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही वहां के मुख्यमन्त्री राउत और अर्थमन्त्री विजय यादव के बीच तालमेल नही. हो पाया । जब कि दोनों एक ही पार्टी से हैं फिर भी दोनों में द्वंदात्मता अधिक देखी जा रही है । जिसके कारण सरकार प्रभावित हो रहा है ।
अनुमान किया जा रहा है कि प्रदेश कमिटी और उसके संसदीय दलों के एकीकरण होते ही प्रदेश दो में सरकार परिवर्तन होने की सम्भावना है । अभी दोनों पार्टी से एक व्यक्ति संसदीय दल का नेता हैं ।  प्रदेश २ में तत्कालिन समाजवादी पार्टी की नेतृत्व की सरकार है ।
बताया जा रहा है कि एकीकरण पश्चात बनने वाले संसदीय दल को ही वहां की सरकार का नेतृत्व करने का अधिकार मिलेगा । जिससे जसपा नेपाल में प्रदेश संसदीय दल का अध्यक्ष बनने के लिए कसरत चल रही है । सिर्फ मुख्यमन्त्री ही नहीं सम्पूर्ण टीम परिवर्तित करने के लिए पार्टी के अन्दर आवाज उठ रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *