पड़ोसी देशों की अतिक्रमणकारी नीति के कारण नेपाल में सीमा समस्याः गृहमन्त्री
काठमांडू, १३ अगस्त । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा है कि नेपाल के पड़ोसी देश ऐसे है, जिनकी मानसिकता अतिक्रमणकारी है, जिसके चलते नेपाल में सीमा विवाद और समस्या दिखाई दे रही है । प्रतिनिधिसभा राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति में बुधबार आयोजित बैठक में बोलते हुए उन्होंने इसरहका दावा किया है ।
गृहमन्त्री थापा ने कहा ही पड़ोसी देशों की अतिक्रमणकारी नीति और चिन्तन के कारण ही नेपाली भूमि अतिक्रमण में पड़ रहा है । उन्होंने कहा– ‘सीमा स्थित पिलर उखाड़कर फेंका जाता है, सीमा स्तम्भ को सीमा से हटाकर नेपाली भूमि में रखा जाता है । इसतरह की प्रवृत्ति जब तक खत्तम नहीं होती, तब तक सीमा विवाद कायम ही रहेगी । उन्होंने पड़ोसी देश भारत का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी स्पष्ट संकेत भारत की ओर ही था ।
गृहमन्त्री थापा ने यह भी कहा कि सीमा विवाद समाधान के लिए परराष्ट्र मन्त्रालय की ओर से कुटनीतिक पहल होनी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि सीमा रक्षा के लिए जनस्तर से भी सहयोग की अपेक्षा है ।

