Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की हालत गंभीर

 

Chetan Chauhan: Latest News, Photos, Videos on Chetan Chauhan ...

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की हालत गंभीर है जो पिछले महीने कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वह गुरूग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौहान को 12 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं आने के बाद उन्हें गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती करया गया।
डीडीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘सुबह चेतन जी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया और फिर कई अंगों ने। वह लाइफ सपोर्ट पर हैं। हम दुआ कर रहे हैं कि यह जंग वह जीत जाए।’
भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान लंबे समय तक सुनील गावस्कर के सलामी जोड़ीदार रहे। वह दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में भी विभिन्न पदों पर रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।

यह भी पढें   थापाथली क्षेत्र से ६८ परिवार सरकार के संपर्क में, सुकुम्बासी परिवारों को नागार्जुन सरकारी अपार्टमेंट में रखने के लिए सरकार सक्रिय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *