Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली–प्रचण्ड बीच विमर्शः ३–४ दिनों में ही राजनीतिक निकाश

 

काठमांडू, १८ अगस्त । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के भीतर जारी राजनीतिक विवाद संबंधी विषयों को लेकर पार्टी अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के बीच आज भी भेटवार्ता हुई है । भेटवार्ता में दोनों नेताओं में मौखिक सहमति बनी है कि जारी राजनीतिक गतिरोध ३–४ दिनों के भीतर ही अंत करना है ।
आज आयोजित भेटवार्ता में पूर्व सभामुख एवं नेकपा संसदीय दल के उप–नेता सुवास नेम्वाङ भी सहभागी थे । नेकपा स्थायी कमिटी सदस्य देवेन्द्र पौडेल का कहना है कि पार्टी विवाद समाधान के लिए तीव्र गति में विमर्श जारी है, पार्टी द्वारा गठित कार्यदल की सुझाव भी १–२ दिनों में ही आनेवाला है । उसके बाद दो अध्यक्ष के बीच पुनः भेटवार्ता कर गतिरोध को निकास दी जाएगी ।’
नेता पौडेल के अनुसार कार्यदल द्वारा प्राप्त सुझाव–प्रवेदन को अध्यक्ष द्वय प्रस्ताव के रुप में स्वीकार करेंगे और उसकी अनुसार पार्टी निर्णय करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com